मध्यप्रदेश

कटनी में बेखौफ चोरों का आतंक! कृष्णा ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, एसपी सहित पुलिस अमला मौके पर

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात चोरों Mateमाधवनगर थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स शो रूम में सेंध लगाकर सनसनी खेज चोरी। बरगवां मुख्य मार्ग में किसना शोरूम में रात को पीछे से बरगवा स्थित किसना ज्वेलर्स के शोरूम को निशाना बनाते हुए सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर शोरूम के पीछे की दीवार में छेद कर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया है

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। अधिकारियों ने शोरूम का निरीक्षण कर घटना से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, डॉग स्क्वॉड भी सक्रिय

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने शोरूम के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। पुलिस अब शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। वहीं, डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

कितने के आभूषण चोरी, आधिकारिक खुलासे का इंतजार

फिलहाल शोरूम से कितनी कीमत के सोने-चांदी के आभूषण अथवा अन्य सामान चोरी हुए हैं, इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा चोरी की वास्तविक कीमत का आकलन और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। शहर के बीचोंबीच ज्वेलरी शोरूम में इस तरह सेंध लगाकर चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती है।

Related Articles

Back to top button