मध्यप्रदेश

जबलपुर में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन कल

जनलोक टाइम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास को लेकर शनिवार शाम जबलपुर होगा आगमन। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का शनिवार 20 जून की शाम 6.10 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा कलाईकुंडा एयरपोर्ट से जबलपुर आगमन होगा। राष्‍ट्रपति जबलपुर एयरपोर्ट से शाम 6.20 बजे प्रस्‍थान कर शाम 6.45 बजे सर्किट हाउस क्रमांक-एक पहुंचेंगी तथा रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार 21 जून की सुबह 7.05 बजे सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड प्रस्‍थान करेंगी। राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मू सुबह 7.20 बजे गैरिसन ग्राउंड पहुंचेंगी तथा यहां सुबह 7.30 बजे से आयोजित अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम के बाद राष्‍ट्रपति सुबह 8.35 बजे गैरिसन ग्राउंड से सर्किट हाउस क्रमांक-एक रवाना होंगी। श्रीमती मुर्मू सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्‍थान कर सुबह 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्‍वविद्यालय पहुंचेंगी तथा यहां सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक विश्‍वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्‍ट्रपति दोपहर 12.50 बजे रानी दुर्गावती विश्‍वविद्यालय से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्‍थान करेंगी। श्रीमती मुर्मू दोपहर 1.10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी तथा दोपहर 1.20 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा ग्‍वालियर प्रस्‍थान करेंगी।

Related Articles

Back to top button