Blog

प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर चिंता, CM योगी को पत्र, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, आश्रम में गुटबाजी और बाहरी तत्वों से खतरे का जताया अंदेशा

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मथुरा/वृंदावन- वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

दिनेश शर्मा का आरोप है कि आश्रम के भीतर दो गुट बन गए हैं और कुछ माफिया तत्वों से प्रेमानंद महाराज को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराज की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

दिनेश शर्मा ने कहा, “आज हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए उनकी सुरक्षा की जाए।”

नोट: सुरक्षा संबंधी खतरे और आश्रम में गुटबाजी के आरोप पत्र में लगाए गए दावे हैं; इन्हें स्वतंत्र रूप से पुष्ट तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता के आरोप के तौर पर प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Back to top button