Blogमध्यप्रदेश

दतिया उपचुनाव; 2,500 सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में दतिया उपचुनाव का मतदान जारी, 2.20 लाख मतदाता करेंगे लोकतंत्र का फैसला, 291 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, हर बूथ पर सीसीटीवी से रखी जा रहीं नजर

जनलोक टाईम्स से संपादक रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

दतिया विधानसभा के लिए उपचुनाव का दिन है। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान शुरु करा दिया है। सुबह 7 बजे से शुरु हुआ मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। विधानसभा क्षेत्र के 291 मतदान केंद्रों पर फिलहाल, मतदाताओं के पहुंचने की गति धीमी है। हालांकि, अंदाजा लगाया जा रहा है कि, 10 बजे तक मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार करने वाले मतदाताओं में बढ़ोतरी होगी।

मतदान केंद्र पर निरीक्षण करते एडिशनल एसपी

शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 184 और 85 आदर्श मतदान केंद्र पर सशस्त्र पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात है। इस दौरान मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने एडिशनल एसपी भी पहुंचे। वहीं, केंद्र पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

मुस्तैदी से तैनात है चुनाव टीम

आपको बता दें कि, एक दिन पहले ही मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके निर्धारित मतदान केंद्रों पर रखवा दिया गया था।

शांतिपूर्ण मतदान जारी

हर गतिविधि पर नजर

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की है, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र पर भी बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी तथा सुरक्षा बलों की निगरानी में मतगणना तक ईवीएम सुरक्षित रखी जाएंगी।

बॉक्स : एक नजर में

-मतदान की तारीख: 30 जुलाई
-मतदान समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
-कुल मतदान केंद्र: 291
-कुल मतदाता: 2,20,400
-तैनात सुरक्षाकर्मी: करीब 2,500
-सीसीटीवी निगरानी: सभी मतदान केंद्रों पर

Related Articles

Back to top button