मध्यप्रदेशराजनीति
सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का संदेश देती है ‘हनुमान अंश’- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने देखी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित बहुचर्चित फिल्म, पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का अवलोकन किया। नीम करोली बाबा के जीवन चरित्र पर केंद्रित यह फिल्म आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ समाजसेवा, एकात्म मानववाद और सर्वहारा वर्ग के कल्याण का प्रेरणादायी संदेश देती है।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीम करोली बाबा का जीवन मानव सेवा, समर्पण और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। उनके विचार समाज में सेवा एवं परोपकार की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को इस सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने तथा युवा पीढ़ी को सेवा एवं मानवीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।





