प्रशासनमध्यप्रदेश
दिल्ली में एक निजी पीजी हॉस्टल की पूरी इमारत ढह जाने से कटनी निवासी मृतक अक्षत के पिता से वीडियो कॉल पर जुड़े मुख्यमंत्री, कहा- असामयिक निधन बेहद दुःखद
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- शहर की दुबे कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय स्वर्गीय अक्षत यादव के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके पिता श्री मंतू सिंह यादव एवं परिजनों से वीडियो कॉल पर बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अक्षत का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि 6 सितंबर को दिल्ली में एक निजी पीजी हॉस्टल की पूरी इमारत ढह जाने की दुर्घटना में अक्षत यादव का असामयिक निधन हो गया था।





