Blogमध्यप्रदेश

अभी-अभी बैतूल हाईवे पर ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 10 लोगों की मौत की खबर.., कई गंभीर रूप से घायल

जनलोक टाइम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से गुजरने वाले बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन और ट्रक बीच आमने – सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, घटना सथल पर ही 10 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ट्रक और पिकअप वाहन के बीच टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। क्षतिग्रस्त वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार बताए जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर करीब 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे में कई लोग बेहद गंभीर घायल हैं। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button