Blogमध्यप्रदेश

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: कॉम्बिंग गश्त अभियान में 24 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, जिलेभर में अपराधियों पर कसा शिकंजा

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा वारंटों की तामील सुनिश्चित की।

विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 24 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा 52 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई। पुलिस द्वारा 56 जमानती वारंट एवं 60 समंस भी तामील किए गए।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 49 गुंडा बदमाशों एवं 41 निगरानी बदमाशों की जांच और सत्यापन की कार्रवाई की गई। वहीं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 4 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 35 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कार्रवाई की गई, जबकि एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

कटनी पुलिस का यह विशेष अभियान अपराधियों में भय एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button