कटनी- मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास करेंगे। राज्य मंत्री श्री लोधी के सत्कार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सर्किट हाउस एवं मंत्री श्री लोधी के सहयोग हेतु हेतु कार्यपालिक तहसीलदार कटनी नगर श्री आकाश नीरज की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि पटवारी श्री तुलाराम वर्मा इनके सहयोगी होंगे।
इसी प्रकार जिला स्तरीय कार्यक्रम में व्यवस्थाओं के संचालन हेतु तहसीलदार कटनी ग्रामीण श्री अतुलेश सिंह को दायित्व सौंपा गया है। जहां पटवारी श्री विनीत सिंह बघेल और श्री धर्मेन्द्र ताम्रकार इनका सहयोग करेंगे।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये हैं।