Blogमध्यप्रदेशराजनीति

मोदी सरकार के 25 वर्ष की जनसेवा पर ‘सेवा ज्योति’ का संकल्प, कटनी से चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई सेवा ज्योति कलश यात्रा, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को कटनी की कृषि उपज मंडी, पन्ना रोड से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सेवा ज्योति कलश सौंपे और यात्रा को रवाना किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना सरावगी, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामायण पायल, युवा मोर्चा अध्यक्ष पारस जैन, जिला महामंत्री मनीषदेव मिश्रा, सुरेश सोनी, मछुआरा प्रकोष्ठ के श्याम निषाद, प्रदेश भाजपा से मृदुल मिश्रा सहित पार्षद, एल्डरमैन, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जन-जन तक पहुंचेगी सेवा की ज्योति

कटनी से प्रज्ज्वलित सेवा ज्योति को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को नई ऊर्जा देने का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों को समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button