मध्यप्रदेश
CEIR का ‘एक्शन’, 152 मोबाइल रिकवर, जबलपुर पुलिस ने ₹25 लाख के गुम फोन खोजकर धारकों को लौटाए
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुए हैं। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से 152 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस किए हैं। ट्रेस किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।





