मध्यप्रदेश

‘वंदे मातरम्’ से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर बड़वारा, विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह भी हुए शामिल

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

बड़वारा- सरस्वती शिशु मंदिर बड़वारा में आयोजित सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गान कार्यक्रम में बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह शामिल हुए। विधायक ने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्यजनों के साथ देश की एकता एवं अखंडता के प्रतीक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गायन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं सम्मानीयजन उपस्थित रहे। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।

Related Articles

Back to top button