Blogमध्यप्रदेश

बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अधीक्षण यंत्री से की चर्चा, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने जिले के अधीक्षण यंत्री डी.एन. चौकीकर से चर्चा की। विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से अधीक्षण यंत्री को अवगत कराते हुए इनके जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विद्युत व्यवस्था आमजन के साथ-साथ किसानों और क्षेत्र के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में बिजली आपूर्ति एवं विद्युत तंत्र से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, नितिन पांडेय, महामंत्री अंकित झारिया, प्रदीप चौरसिया, वैभव चौरसिया एवं यश चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button