Blogमध्यप्रदेश

21 जुलाई को मनाया जाएगा स्वामी प्रकाशवन अवधूत जी महाराज का अवतरण उत्सव, सैलवारा के श्री शैलेश्वर धाम में होगा विशेष पूजा-अर्चना, गुरु वंदना, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

मझगवां/सिहोरा- जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील अंतर्गत ग्राम सैलवारा स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री शैलेश्वर धाम में 21 जुलाई को परम पूज्य प्रातः स्मरणीय अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 श्री स्वामी प्रकाशवन अवधूत जी महाराज का अवतरण उत्सव (जन्मोत्सव) श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।

आषाढ़ शुक्ल सप्तमी के पावन अवसर पर आश्रम परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, गुरु वंदना, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं महाप्रसाद सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button