Blog
लाडली बहनों के खातों में कल आएगी 42वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछोर (शिवपुरी) से सिंगल क्लिक पर 1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में भेजेंगे 1500-1500 रुपये
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल/शिवपुरी- मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी।





