Blogमध्यप्रदेश

परीक्षा के दिन यातायात समस्या होने पर इस हेल्पलाइन पर करें संपर्क, जबलपुर पुलिस ने जारी किया नंबर

जनलोक टाइम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- 21 जून को आयोजित होने वाली NEET की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर पुलिस ने विशेष हेल्पलाइन नंबर 7049158826 जारी किया है। परीक्षा के दौरान यदि किसी परीक्षार्थी या अभिभावक को यातायात संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

जबलपुर पुलिस द्वारा परीक्षा के दिन शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की बाधा या जाम की स्थिति होने पर हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

पुलिस प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले घर से निकलें तथा किसी भी यातायात संबंधी परेशानी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 7049158826 पर संपर्क करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी परीक्षार्थी बिना किसी तनाव और व्यवधान के परीक्षा में शामिल हो सकें।

Related Articles

Back to top button