मध्यप्रदेश

“जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” का 30 जून तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा समारोह पूर्वक समापन, जिला पंचायत सीईओ ने दिए समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश

जनलोक टाइम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 19 मार्च वर्ष प्रतिपदा के दिन से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का क्रियान्वयन प्रारंभ हुआ था। अभियान की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह पूर्वक किए जाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने समापन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता आवश्यक रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

अभियान का उद्देश्य

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रमों का उद्देश्य अभियान की उपलब्धियां को जन सामान्य के समक्ष प्रस्तुत करना जन सहभागिता का सम्मान करना तथा जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा के प्रति समाज की सतत प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करना है। 30 जून तक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत निष्पादित कार्यों, उपलब्धियां तथा लाभान्वित परिवारों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत निर्माता एवं जीवन आधारित जल संरचना जन सहभागिता आधारित गतिविधियों तथा प्रमुख उपलब्धियां पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सुश्री कौर बताती है कि ग्राम सभा में माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा तथा जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के संकल्प को दोहराया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर निर्धारित एजेंडा के अनुसार ग्राम सभा में चर्चा एवं आवश्यक कार्रवाई संपादित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button