प्रशासनमध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जनलोक टाइम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 (RPwD Act 2016) के तहत गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता और जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की मौजूदगी में किया गया। आयोजित बैठक में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किए गए कार्यों योजनाओं ,कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री अनुराग मोदी द्वारा प्रस्तुत की गई जिसमें विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों, योजनाए एवं उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का विवरण शामिल रहा।

बैठक में दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुँच सके। इसके लिए विभागीय समन्वय, पारदर्शिता और कार्यप्रणाली को और अधिक मज़बूत बनाने पर विचार किया गया।

बैठक में जिला अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, उद्योग व्यापार से श्रीमति ज्योति सिंह चौहान, जिला शहरी अभिकरण परियोजना से श्री राहुल श्रीवास्तव, जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र कटनी से सीनियर फिजीयोथैरापिस्ट श्री मयंक मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग से सु.श्री वंश्री, कुर्वेती साइटसेवर इंडिया कटनी से जिला कार्यक्रम प्रमुख श्री भारत पटेल, फैसिलिटी श्री मनोज कहार, सामाजिक न्याय विभाग से श्रीमति नम्रता चौबे एवं श्री दिव्यांशु कुररिया तथा कटनी से दिव्यांग श्री संदीप रजक उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टवर श्री आशीष तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी समय में दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए योजनाओं को और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर दिव्यांगजनों तक सेवाओं और सुविधाओं को पहुँचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button