Blogमध्यप्रदेश

मोहर्रम पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा ओमती, बेलबाग, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

जनलोक टाइम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहद्रपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 25-6-26 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ की उपस्थिति में थाना ओमती, बेलबाग, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर, के संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लेैग मार्च में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी एवं थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग श्री जितेन्द्र पाटकर, थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाष चंद बघेल, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश कुमार पाण्डेय,थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम थाने के बल के साथ तथा रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, पुलिस लाईन के जिला बल एवं विशेष सशस्त्र बल तथा आर.ए.एफ. के अधिकारी/कर्मचारी सहित उपस्थित थे ।

फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बडी ओमती चौक, छोटी ओमती, बेलबाग तिराहा, लकडगंज, फूटाताल, सराफा चौक, कोतवाली थाने के सामने से राजा रसगुल्ला, मिलौनीगंज, मछली मार्केट, बूढी खेरमाई, चारखम्बा, बहोराबाग, रद्दी चौक से गोहलपुर तिराहे पर समाप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय ने कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा मोहर्रम पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा

Related Articles

Back to top button