Blogमध्यप्रदेश

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में आयोजित दिव्यांग चिन्हांकन शिविर में 37 दिव्यांगों ने कराया पंजीयन, 25 दिव्यांगों का उपकरण प्रदाय हेतु किया चयन

जनलोक टाइम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी/ढीमरखेड़ा- दिव्यांगों को उपकरण एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में आयोजित चिन्हांकन शिविर में 37 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने बताया कि अस्थि दिव्यांग 28, नेत्र दिव्यांग 03, मानसिक दिव्यांग 04 और श्रवण बाधित 02 दिव्यांगों कुल 37 दिव्यांगों का परीक्षण हेतु पंजीयन किया गया। एलिम्को कंपनी द्वारा परीक्षण उपरांत 25 दिव्यांगों को उपकरण प्रदान करने हेतु चयनित किया गया, दिव्यांगों को उपकरण एवं सहायक उपकरण मिलने से सहारा प्राप्त होगा।

जानकारी देते हुए जनपद सीईओ श्री योगेन्द्र कोरी ने बताया कि आयोजित शिविर में दिव्यांगों का पंजीयन एवं एलिम्को द्वारा चिन्हांकन कार्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता से सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button