मध्यप्रदेश

सेनानी छठी वाहिनी SAF के निर्देशन में हार्टफुलनेस मेडिटेशन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- सेनानी छठी वाहिनी एसएएफ के निर्देशन में नवनियुक्त आरक्षकों के लिए तीन दिवसीय हार्टफुलनेस मेडिटेशन प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण निरीक्षक विक्रम सिंह एवं हार्टफुलनेस प्रशिक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण में कुल 50 नवनियुक्त आरक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा तीनों दिनों तक नियमित रूप से प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हार्टफुलनेस मेडिटेशन के चार प्रमुख अभ्यास—रिलैक्सेशन, मेडिटेशन, क्लीनिंग तथा प्रार्थना—का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हार्टफुलनेस मेडिटेशन तनावमुक्त रहने, मानसिक शांति प्राप्त करने तथा अध्ययन एवं कार्य में एकाग्रता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को हार्टफुलनेस से संबंधित एक पुस्तक प्रदान की गई तथा नियमित अध्ययन एवं दैनिक अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण को व्यक्तित्व विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

Related Articles

Back to top button