मध्यप्रदेश

ओवर स्पीड वाहनों पर यातायात पुलिस कटनी की सख्त कार्रवाई, दो लक्जरी SUV पर चालान

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कटनी द्वारा विशेष अभियान चलाकर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान आधुनिक स्पीड मॉनिटरिंग उपकरणों की सहायता से ओवर स्पीड वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते हुए चल रही दो लक्जरी SUV को चिन्हित किया गया। दोनों वाहनों के चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत चालान जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यातायात थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक तेज गति से वाहन चलाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ओवर स्पीड और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button