Blogमध्यप्रदेश

5 अगस्त तक हर ग्राम पंचायत की प्रोफाइल अपडेट और सत्यापन अनिवार्य, जिला पंचायत सीईओ ने दिए सख्त निर्देश समय-सीमा चूकी तो जीपीडीपी की गतिविधियां नहीं हो सकेंगी अपलोड, जनपद सीईओ करेंगे निगरानी

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- पंचायत राज संचालनालय भोपाल द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की प्रगति समीक्षा के दौरान प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपडेट कर जनपद पंचायत स्तर से सत्यापन की कार्यवाही 5 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाएगी।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जनपद पंचायत स्तर पर अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सभी ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल अपडेट एवं सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराई जाए।

जारी निर्देशों के अनुसार, जिन ग्राम पंचायतों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में ग्राम पंचायत प्रोफाइल अपडेट करने और सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाएगी, उनकी ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से संबंधित गतिविधियां पोर्टल पर अपलोड अथवा प्रविष्ट नहीं की जा सकेंगी।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित समीक्षा करें और अपने जनपद क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में प्रोफाइल अपडेट एवं सत्यापन की कार्यवाही 5 अगस्त तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button