Blog

असम में बाढ़ के बीच दिखी आस्था की तस्वीर, पानी और मलबे के बीच खड़ी नजर आई हनुमान जी की प्रतिमा

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

असम के सिवसागर जिले के बामुनपुखुरी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का मंजर दिखाई दे रहा है, जहां चारों ओर पानी और मलबा नजर आ रहा है। इसी बीच हनुमान जी की प्रतिमा पानी के बीच खड़ी दिखाई दे रही है।

वायरल वीडियो में प्रतिमा को देखकर कुछ लोग मौके पर पहुंचते हैं और उसके सामने नतमस्तक होकर श्रद्धा प्रकट करते नजर आते हैं। बाढ़ की विकट परिस्थितियों के बीच सामने आई यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button