Blogप्रशासनमध्यप्रदेश

बड़वारा व ढीमरखेड़ा में रोजगार एवं स्वरोजगार मेले के आयोजन की मांग को लेकर बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्टर को लिखा पत्र

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्टर कटनी को पत्र लिखकर बड़वारा एवं ढीमरखेड़ा में रोजगार एवं स्वरोजगार मेले के आयोजन की मांग की है।

भाजपा नेता श्री योगेन्द्र सिंह (दादा) ने बताया कि विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को पत्र के माध्यम से कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में शिक्षित एवं कुशल युवक-युवतियां रोजगार के अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले रोजगार तथा स्वरोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी और वे इसका लाभ उठा सकेंगे।

विधायक ने कलेक्टर से बड़वारा एवं ढीमरखेड़ा में शीघ्र रोजगार एवं स्वरोजगार मेले आयोजित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button