मध्यप्रदेश

कटनी में 25 सितंबर को गणेश विसर्जन पर रहेगा स्थानीय अवकाश

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी) के अवसर पर शुक्रवार, 25 सितंबर को संपूर्ण कटनी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 4 मार्च 2026 को होली के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 4 मार्च को सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के बाद अब उक्त स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। इसके तहत 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के अवसर पर कटनी जिले के लिए स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 25 सितंबर का यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा। जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में स्थानीय अवकाश प्रभावी रहेगा।

Related Articles

Back to top button