मध्यप्रदेशराजनीति

लाड़ली बहना के ₹3,000 पर फिर गरमाई सियासत पटवारी ने सरकार को घेरा—वादा कब होगा पूरा? नई पात्र महिलाओं के पंजीयन पर भी मांगी तारीख

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- मध्यप्रदेश में ‘लाड़ली बहना योजना’ को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार से योजना की राशि बढ़ाने और नई पात्र महिलाओं के पंजीयन को लेकर दो सवाल पूछे हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट किया कि लाड़ली बहनों को ₹3,000 प्रतिमाह कब से दिए जाएंगे और नई पात्र महिलाओं को योजना में शामिल करने के लिए पंजीयन प्रक्रिया दोबारा कब शुरू होगी।

पटवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों की सहायता राशि बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह करने की बात कही थी। उनके मुताबिक वर्तमान में पात्र महिलाओं को ₹1,500 प्रतिमाह की राशि मिल रही है। उन्होंने सरकार से ₹3,000 की राशि को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

ओरछा बैठक पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की ओरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कर्ज, अपराध, बेरोजगारी, किसान, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

पटवारी ने कहा कि भाजपा वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है, लेकिन प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि 2026 में सामने आ रही समस्याओं का समाधान कैसे होगा। उन्होंने सरकार से चुनावी तैयारियों के बजाय मौजूदा जनसमस्याओं पर जवाब और कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button