Blog
27% OBC आरक्षण पर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, 13% होल्ड पदों पर नियुक्ति देने की मांग, 2022 से इंतजार कर रहे चयनित अभ्यर्थियों का समय और न हो बर्बाद

भोपाल- मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। 22 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में उन्होंने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण लागू करने और 87:13 व्यवस्था के तहत रोके गए 13 प्रतिशत पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की है।





