Blog

‘हमारी खामोशी को कायरता मत समझना’- नरोत्तम मिश्रा, हम परशुराम के वंशज, ब्राह्मणों को कोसने वालों को चेताया

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ब्राह्मण समाज को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को कोसने वालों का ‘दानव’ जाग गया है, लेकिन हमारी खामोशी को कायरता नहीं समझा जाना चाहिए। मिश्रा के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “हम परशुराम के वंशज हैं” और सहने की भी एक सीमा होती है। उन्होंने अपने बयान के जरिए ब्राह्मण समाज के खिलाफ की जा रही कथित टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी भरे अंदाज में अपनी बात रखी।

मिश्रा ने कहा कि लंबे समय से खामोशी बनाए रखना कमजोरी नहीं है। उनके बयान को ब्राह्मण समाज को लेकर चल रही बयानबाजी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में संकेत दिया कि लगातार टिप्पणियों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब प्रतिक्रिया की सीमा भी तय है।

Related Articles

Back to top button