मध्यप्रदेश

बाथरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने का आरोप! , बिजली कंपनी के DGM पर FIR नर्सिंग ऑफिसर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अधिकारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, मोबाइल जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भिंड- मध्य प्रदेश के भिंड में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विजिलेंस DGM नितिन डोंगरे पर एक नर्सिंग ऑफिसर ने बाथरूम में मोबाइल छिपाकर नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर अधिकारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

शिकायत के मुताबिक, मुरैना निवासी नर्सिंग ऑफिसर आरोपी अधिकारी के मकान में किराए से रहती है। महिला का आरोप है कि उसके बाथरूम में पानी नहीं आने पर उसे ऊपर स्थित बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। इसी दौरान वहां कथित तौर पर कैमरा चालू अवस्था में मोबाइल छिपाकर रखा गया था।

महिला के अनुसार, नहाने के बाद उसने अधिकारी को उक्त बाथरूम में मोबाइल लेने जाते देखा, जिससे उसे संदेह हुआ। शिकायतकर्ता का दावा है कि मोबाइल की जांच करने पर उसमें उसका कथित वीडियो मिला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। डिवाइस में मौजूद वीडियो समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button