Blog

छिंदवाड़ा से जनविश्वास अभियान की शुरुआत करेंगे सीएम, हर शुक्रवार गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान करेंगे अफसर

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान पूरे मध्य प्रदेश में जनवरी 2027 तक जारी रहेगा। इसके तहत हर शुक्रवार को प्रत्येक जिला स्तर सहित शासकीय दफ्तर में शिविर भी लगाए जाएंगे जिससे आम जनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जा सके. जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न जनशिकायतों और आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी।

आम जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य जनविश्वास, जनकल्याण हेतु क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण व जन संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदान किया जाना है। अभियान के तहत हर शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा फील्ड में जाकर आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर ने देर रात तैयारी का लिया जाएगा

मुख्यमंत्री के दौरे व समाधान कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जबलपुर कमिश्नर धनंजय सिंह ने कलेक्टर हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार के साथ कार्यक्रम स्थलों व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, हितग्राही प्रबंधन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध व सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button