Blogमध्यप्रदेश
अमरपाटन SDOP ख्याति मिश्रा के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की शिकायत पर राज्य लोकायुक्त ने शुरू की जांच
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल/सतना- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के अधिवक्ता आरके सोनी की शिकायत पर अमरपाटन SDOP ख्याति मिश्रा के विरुद्ध राज्य लोकायुक्त संगठन, भोपाल ने शिकायत पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में पद के कथित दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
बताया गया है कि अधिवक्ता आरके सोनी द्वारा पूर्व में SDOP ख्याति मिश्रा की निर्धारित मानक ऊंचाई से कम हाइट होने संबंधी शिकायत भी शासन स्तर पर की गई थी, जो लंबित बताई जा रही है। इस शिकायत पर शासन स्तर से क्या निर्णय हुआ है, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पूर्व SP के खिलाफ भी शिकायत
अधिवक्ता आरके सोनी की शिकायत पर कटनी के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के विरुद्ध भी लोकायुक्त भोपाल में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।
अधिवक्ता सोनी द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों से संबंधित विभिन्न मामलों में शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है। उनका कहना है कि शिकायतों का उद्देश्य पुलिस विभाग में कथित अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के मामलों को सामने लाना है।
फिलहाल अमरपाटन SDOP ख्याति मिश्रा के विरुद्ध लोकायुक्त में दर्ज शिकायत की जांच प्रक्रिया जारी है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।





