मध्यप्रदेश

मौसम विभाग का अनुमान— बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रही मौसम प्रणालियों से पूरे प्रदेश में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, किसानों और आमजन को मिलेगी गर्मी से राहत

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- प्रदेशवासियों के लिए जुलाई माह राहत और खुशखबरी लेकर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रही मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्यप्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज से भारी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे जहां भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई और कृषि कार्यों में भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण जुलाई माह में प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। विशेष रूप से पूर्वी, मध्य और दक्षिणी मध्यप्रदेश के कई जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button