Blogमध्यप्रदेश

दमोह कलेक्टर के नाम-फोटो से फर्जी WhatsApp प्रोफाइल, लोगों को किया सावधान

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

दमोह- कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी WhatsApp प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी प्रोफाइल से लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जाने की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से आमजन को सतर्क रहने की अपील की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर के नाम और फोटो वाले किसी संदिग्ध WhatsApp नंबर से संदेश प्राप्त होने पर उस पर विश्वास न करें और न ही उसके माध्यम से मांगी गई किसी व्यक्तिगत जानकारी, दस्तावेज या राशि को साझा करें। ऐसे संदेशों को आगे फॉरवर्ड करने से भी बचने की सलाह दी गई है।

आमजन से अपील की गई है कि संदिग्ध या फर्जी WhatsApp नंबर को तत्काल Block एवं Report करें। किसी भी प्रकार की ठगी या साइबर अपराध की आशंका होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button