मध्यप्रदेश

नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सख्त, हॉट स्पॉट पर निगरानी के निर्देश, जिला स्तर पर हर माह हो नशा मुक्ति की समीक्षा बैठक

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं को हर हाल में नशे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। शहरों में चिन्हित नशे के हॉट स्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जाए। जिला स्तर पर हर माह बैठक आयोजित कर नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में भी लगातार समीक्षा के साथ नशीले पदार्थों के कारोबार और तस्करी में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस और आबकारी विभाग आवश्यकता के अनुसार संयुक्त कार्रवाई करने में पीछे न हटें।

2706 प्रकरण, 3690 आरोपी गिरफ्तार

बैठक में बताया गया कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के उत्पादन, व्यापार, सेवन एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 में अगस्त तक प्रदेश में 2706 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 3690 आरोपियों से 46 हजार 313 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

प्रतिबंधित कफ सीरप की जब्ती, शिक्षण संस्थानों की 500 मीटर परिधि को ड्रग्स फ्री परिसर बनाने, नशा मुक्त मित्रों का सहयोग लेने तथा जिलों में नशा मुक्ति केंद्रों की भूमिका सक्रिय करने के प्रयास जारी हैं। नागरिकों की सहायता के लिए नशा मुक्त हेल्पलाइन 14446 भी संचालित है।

बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, डीजीपी कैलाश मकवाणा, एडीजी नार्कोटिक्स डी. श्रीनिवास वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button