प्रशासनमध्यप्रदेश

‘जन विश्वास अभियान’ के तहत कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने किया समग्र कृषि का मैदानी निरीक्षण

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- मुख्यमंत्री ‘जन विश्वास अभियान’ के तहत जिले में नवाचार और जनहितकारी कार्यों का मैदानी अवलोकन जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने कटनी-बिलहरी रोड स्थित मन्नी मोड़ के समीप प्रगतिशील किसान सुकीर्ति जैन के लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित फार्म हाउस का निरीक्षण किया।

फार्म हाउस में अमरूद, केला, गुलाब, सहजन, आंवला, मूसली और चिया जैसी विविध फसलों के साथ वर्मी कंपोस्ट, सोलर प्लेट सहित आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। पारंपरिक खेती के साथ वैज्ञानिक पद्धतियों और नए कृषि नवाचारों के समावेश से यहां फसल विविधीकरण और अधिक लाभकारी खेती का मॉडल तैयार किया गया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न फसलों के उत्पादन, कृषि प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। अधिकारियों ने देखा कि सीमित क्षेत्र में विविध फसलों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाओं को किस तरह साकार किया जा सकता है।

किसानों के लिए बन सकता है प्रेरणादायी मॉडल

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कहा कि कृषि में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धति और नवाचार का समावेश किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ कृषि की दिशा में ले जा सकता है। ऐसे सफल प्रयोग जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायी मॉडल बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button