मध्यप्रदेश

बड़वारा विधानसभा के उमरियापान में गूंजा भारत माता का जयघोष, सैकड़ों राष्ट्रभक्तों ने निकाली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए कार्यकर्ता

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरियापान- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के सिलौडी, ढीमरखेड़ा एवं उमरियापान मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा थामकर उत्साह और गर्व के साथ भाग लिया तथा भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

तिरंगा यात्रा महनेर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, पकरिया होते हुए आजाद चौक में यात्रा का समापन हुआ। मार्ग भर लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति का संदेश दिया। यात्रा में युवाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला महामंत्री विजय दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, रिन्कू मिश्रा, प्रमोद आसाटी, अंकित झरिया, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्त नागरिकों की सहभागिता रही।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागिता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button