Blogमध्यप्रदेश

पोर्टल संबंधी दक्षता कार्यशाला में पंचायत सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद कटनी में आयोजित हुई कार्यशाला

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय बढ़ाने पर जोर, ओएसआर की समीक्षा कर कम प्रगति वाली पंचायतों को दो दिवस का अंतिम अवसर

कटनी- जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों के कार्यों में दक्षता बढ़ाने एवं पंचायतों की स्वयं की आय के स्रोतों में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद पंचायत कटनी में पोर्टल संबंधी दक्षता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत सचिवों को विभिन्न पोर्टल एवं ऑनलाइन कार्यप्रणालियों के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला में एसआईआरडी (SIRD) से प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित संकाय सदस्य श्री पंकज राय द्वारा OSR मैनेजमेंट, दृष्टि पोर्टल, एसेट मैपिंग, कंस्ट्रक्शन वर्क मैनेजमेंट, पेमेंट सहित अन्य महत्वपूर्ण पोर्टल संबंधी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत स्तर पर ऑनलाइन कार्यों को सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

ओएसआर की समीक्षा, कम प्रगति वाली पंचायतों को अंतिम अवसर

कार्यशाला के दौरान ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय के स्रोतों में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण OSR (Own Source Revenue) विषय की समीक्षा भी की गई। कम प्रगति वाली पंचायतों को कार्य में सुधार एवं निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए दो दिवस का अंतिम अवसर प्रदान किया गया। पंचायतों को अपनी आय के स्रोतों को मजबूत करने तथा राजस्व संग्रहण में प्रभावी प्रयास करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

22 से 25 सितंबर तक सभी जनपदों में होंगे दक्षता कार्यक्रम

कार्यशाला में अन्य जनपदों से आए दक्ष सचिवों द्वारा भी प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ये सचिव अब 22 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक जिले के सभी जनपद पंचायतों में दक्षता कार्यक्रमों का आयोजन कर पंचायत स्तर पर सचिवों को प्रशिक्षित करेंगे।

इस दौरान सभी जनपदों में पोर्टल संबंधी कार्यों की दक्षता बढ़ाने, ऑनलाइन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने एवं ग्राम पंचायतों के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त बीसी (Block Coordinator) एवं आरजीएसए (RGSA) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उनके द्वारा कार्यक्रम में सहयोग एवं मॉनिटरिंग की जाएगी तथा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला पंचायत के निर्देशानुसार आयोजित यह कार्यशाला पंचायत सचिवों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय के स्रोतों को सुदृढ़ करने और पंचायतों को अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान आरजीएसए के जिला समन्वयक पंकज कुमार नामदेव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button