मध्यप्रदेश
गृह विभाग ने मध्य प्रदेश पुलिस में ASP स्तर के आधिकारियों में किया फेरबदल, 2023 बैच के IPS अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- मध्य प्रदेश गृह विभाग ने पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत पुलिस प्रशासन में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
फेरबदल में 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को भी नवीन पदस्थापनाएं दी गई हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के बाद संबंधित जिलों एवं इकाइयों में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
गृह विभाग के आदेश में अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना तथा नवीन पदस्थापना का विस्तृत उल्लेख किया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन में कार्य-विभाजन और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों को प्रभावी बनाने की दिशा में नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।





