मध्यप्रदेश
‘सेवा संकल्प यात्रा’ का मंझगवां में भव्य स्वागत, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कलश पूजन कर यात्रा में शामिल सदस्यों का किया अभिनंदन
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

बड़वारा- बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंझगवां पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने सेवा संकल्प अभियान के साथ चल रहे कलश की विधिवत पूजा-अर्चना की एवं यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनका वंदन एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनसरोकार और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

स्वागत कार्यक्रम में महेंद्र जायसवाल, रेवा शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, शुभम श्रीवास, मौसम सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





