मध्यप्रदेश

राहगीरों की सुरक्षा के लिए कटनी पुलिस की नई पहल, 2 हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने दो हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की स्थिति में समय पर सहायता पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। नई हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था के माध्यम से दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचकर घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

हाईवे पेट्रोलिंग वाहन नियमित रूप से राजमार्गों पर गश्त करेंगे, जिससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों एवं राहगीरों को सुरक्षित एवं सहज आवागमन का लाभ प्राप्त होगा। कटनी पुलिस की इस पहल से दुर्घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button