मध्यप्रदेश

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस ने छात्रों और शिक्षकों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

ढीमरखेड़ा- “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा पद्मा हाई स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा उपायों तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया पर सुरक्षा एवं ऑनलाइन लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं साइबर क्राइम पोर्टल का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट एवं पोस्टर चस्पा किए गए। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button