Blog

हर बच्चे के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संचालित ‘पल्स पोलियो अभियान’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें आजीवन पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और सभी अभिभावकों को इस अभियान में सक्रिय सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेशभर में संचालित यह अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर तथा निर्धारित बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलवाने के लिए जागरूक करें और इस जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button