Blogमध्यप्रदेश

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण को विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेन्द्र पाठक ने आपने निज निवास पर सुना

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जनलोक टाईम्स — देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का प्रसारण रविवार को किया गया। इस अवसर पर विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक श्री संजय सतेन्द्र पाठक ने अपने निवास पर कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाज कल्याण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर साझा किए गए विचारों को प्रेरणादायक बताया।

विधायक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, नवाचारों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को देश के सामने लाना अत्यंत सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

Related Articles

Back to top button