Blog

सुबह-सुबह आई बड़ी राहत: 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, जानें नई दरें..

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

नई दिल्ली- जुलाई महीने के पहले ही दिन आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कमी की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 2,930 रुपये हो गई है। मुंबई में यह सिलेंडर 182 रुपये सस्ता होकर 2,885.50 रुपये, जबकि कोलकाता में 174 रुपये की कटौती के बाद 3,081.50 रुपये और चेन्नई में 177 रुपये घटकर 3,106 रुपये का हो गया है।

यह वर्ष 2026 में पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी की गई है। इससे पहले लगातार बढ़ती कीमतों के कारण होटल और खाद्य व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कटौती से छोटे और मध्यम व्यवसायों को राहत मिलेगी और खाद्य सेवाओं की लागत पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपयोग होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये अपने पूर्व निर्धारित दामों पर ही उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Back to top button