कटनी- मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक राज्य रोजगार गारंटी परिषद विकसित भारत- गारंटी का रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) व्हीबी-जी राम जी 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील हो जाएगी। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को प्रात 11;00 बजे राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अनुक्रम में जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह लांच कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत बड़गांव में आयोजित किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन सहभागिता, नवीन कार्यों का शुभारंभ, योजना के प्रमुख प्रावधानों जैसे 125 दिवस रोजगार गारंटी, डिजिटल प्रणाली पारदर्शिता एवं विकेंद्रीकृत योजना निर्माण संबंधी जानकारी आदि का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया है। राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण कवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में श्रमिकों और हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तकनीकी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देशित किया है।