मध्यप्रदेश

आंगनबाड़ी में लगा गंदगी का अंबार, बच्चों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़, सरपंच-सचिव को नहीं है कोई सरोकार

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरियापान- ग्राम पंचायत उमरियापान के कटरा-बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में साफ-सफाई व्यवस्था की बदहाली सामने आई है। आंगनबाड़ी परिसर में जगह-जगह गंदगी और कचरे का अंबार लगा होने से बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आंगनबाड़ी जैसे महत्वपूर्ण केंद्र की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर जिम्मेदारों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। परिसर में फैली गंदगी के कारण बच्चों को अस्वच्छ वातावरण में रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को क्षेत्र की व्यवस्थाओं की जानकारी होने के बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। इससे पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर तत्काल साफ-सफाई कराने तथा नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button