Blog
आयुक्त के आश्वासन के बाद जनसंपर्क विभाग की कलमबंद हड़ताल स्थगित, तीन दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति, अधिकारी-कर्मचारी संघों ने संयुक्त रूप से लिया निर्णय; 27 नवंबर को प्रदेशभर में हुई थी हड़ताल
जनलोक टाइम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर उपजे असंतोष के बाद शुरू हुई कलमबंद हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। आयुक्त जनसंपर्क के साथ तीन दौर की चर्चा और उनके द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने यह निर्णय लिया है।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ की ओर से 27 नवंबर 2025 को जारी पत्र के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गणेश कुमार जायसवाल (2012 बैच), जो वर्तमान में उपायुक्त राजस्व, नर्मदापुरम संभाग के पद पर पदस्थ थे, को अपर संचालक जनसंपर्क संचालनालय भोपाल के पद पर पदस्थ किए जाने के संबंध में विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने 27 नवंबर को कलमबंद हड़ताल की थी।





