Blogप्रशासनमध्यप्रदेश

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सर्वसम्मति से स्थगित, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी के पिताजी के निधन पर सदन ने रखा गया दो मिनट का मौन

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जिला पंचायत के सभा कक्ष में बुधवार को आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा की सहमति एवं सदन की सर्वसम्मति से आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक की आगामी तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी। बैठक स्थगित किए जाने की घोषणा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने की।

गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी के पिता श्री रामनारायण त्रिपाठी का हाल ही में निधन हो गया है। उनके निधन पर जिला पंचायत परिवार एवं सदन के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने श्री रामनारायण त्रिपाठी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य अजय गोटिया ने कहा कि श्री रामनारायण त्रिपाठी के निधन से सभी को गहरा आघात लगा है। उन्होंने शोक की इस घड़ी में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रखने का आग्रह किया, जिसे पूरे जिला पंचायत परिवार एवं सदन ने स्वीकार किया। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अजय टिया ने कहा कि इस असीम दुख की घड़ी में पूरा जिला पंचायत परिवार त्रिपाठी के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, वरिष्ठ सदस्य अजय गोटिया, प्रेमलाल केवट, रीना राकेश लोधी, संगीता देवी, माला मौसी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विजयराघवगढ़ विधायक प्रतिनिधि उदयराज सिंह, बहोरीबंद विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पप्पू मिश्रा, जनपद पंचायत बड़वारा अध्यक्ष श्रीमती सुधा जायसवाल, बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी, पीसीओ गोदफ्रीज किस्पोट्टा, मोहम्मद आरिफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button