उमरियापान- जनपद शिक्षा केन्द्र ढीमरखेड़ा अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला महनेर में पदस्थ प्रधानाध्यापक श्री कैलाश झरिया 43 साल 10 महिने 14 दिन की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। शिक्षा विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद शिक्षक श्री कैलाश झरिया के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहकर्मी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री झरिया के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्री कैलाश झरिया का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान करने के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि श्री कैलाश झरिया ने अपने सेवाकाल के दौरान न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक किया। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और समर्पण भाव सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
अपने उद्बोधन में श्री कैलाश झरिया ने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी सहकर्मियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सेवा उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और संतोषजनक अध्याय रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने श्री झरिया को भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य, विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री अश्वनी कुमार तिवारी प्राचार्य श्री मुकेश पटेल, सरपंच श्री राकेश दाहिया श्री विनोद तिवारी ,शरद चौरसिया लक्ष्मण सिंह धुर्वे ,सुनीता ठाकुर, सुनीता नामदेव, आदित्य मिश्रा, शिवानी शुक्ला, उत्तम झारिया ,रामदास झारिया, द्वारका प्रसाद झारिया मोती लाल ,जयकुमार, मुकेश, दिनेश, रामकेश अश्वनी पांडेय गंगाराम झारिया,लक्ष्मण सिंह ,प्रियंका सोनी, सुखलाल झारिया ,इन्द्र कुमार,मुन्ना लाल ,बसंत सिंह ,रविन्द्र झारिया, हरिओम,भारत ,संतराम, झारिया, जितेंद्र ,सत्येंद्र, शैलेन्द्र अविनाश, नीरज , आशुतोष झारिया,अरविंद,सचिन, रिंकू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहें।